ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: ओझा-गुनी के चक्कर में युवक की बेरहमी से हत्या, आहर में शव मिलने से सनसनी

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां ओझा-गुनी के चक्कर में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह आहर से शख्स का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक

बिहार: ओझा-गुनी के चक्कर में युवक की बेरहमी से हत्या, आहर में शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां ओझा-गुनी के चक्कर में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह आहर से शख्स का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और शव के हाथ पैर रस्सी से बांधे गए थे। टनकुप्पा थाना क्षेत्र के इचोय आहर के पास की है।


मृतक की पहचान बाकिचक गांव निवासी 45 वर्षीय कारू मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कारू मांझी शनिवार की सुबह से ही लापता हो गया था। परिजन संभावित जगहों पर उसे तलाश कर रहे थे कि इसी बीच रविवार को उसका शव इचोय आहर के पास मिलने की जानकारी मिली। कहा जा रहा है कि ओझा गुनी के चक्कर में कारू मांझी की हत्या की गई है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।