ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट आवास सहायक, 20 हजार रुपए ले रहा था नजराना

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक आवास सहायक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। गिरफ्तार आवास सहायक को निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गई, जहां

बिहार : निगरानी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट आवास सहायक, 20 हजार रुपए ले रहा था नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : खबर गया से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक आवास सहायक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। गिरफ्तार आवास सहायक को निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। निगरानी की इस कार्रवाई से डुमरिया प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, गया के डुमरिया प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित आवास सहायक मनीष रंजन उस वक्त निगरानी के हत्थे चढ़ गया जब वह एक शख्स से रिश्वत के तौर पर 20 हजार रुपए ले रहा था। जानकारी के मुताबिक मंझौली निवासी सुशील चौधरी ने आरोपी आवास सहायक के खिलाफ पटना स्थित निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। आवास योजना के तहत मिलने वाली रकम की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में आरोपी आवास सहायक 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।


इस बात की शिकायत पीड़ित सुशील कुमार ने निगरानी से की। निगरानी की जांच में मामले को सत्य पाया गया। जिसके बाद मंगलवार को पटना से एक टीम डुमरिया प्रखंड कार्यालय पहुंची और जाल बिछाकर आरोपी आवास सहायक को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। बता दें कि काली कमाई करने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। लगातार भ्रष्ट अधिकारियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं बावजूद वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।