ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़े लूटपाट, लाखों रुपए ले भागे बदमाश

GAYA: बिहार में मोक्ष नगरी कहे जाने वाले गया जी में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाश अब दूसरे देशों से यहां आने वाले विदेशी मेहमानों को अपना निशाना बना रहे हैं। अपराधि

बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़े लूटपाट, लाखों रुपए ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में मोक्ष नगरी कहे जाने वाले गया जी में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाश अब दूसरे देशों से यहां आने वाले विदेशी मेहमानों को अपना निशाना बना रहे हैं। अपराधियों ने दिनदहाड़े एक विदेशी महिला से दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया हालांकि पुलिस ने एक को खदेड़कर धर दबोचा। 


बताया जा रहा है कि गया आई एक जापानी महिला एयरपोर्ट जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने रुपयों से भरा उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित विदेशी महिला द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस एक्शन में आई और एक बदमाश को धर दबोचा जबकि दो अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर पुलिस फरार हुए दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल लूट की रकम बरामद नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक विदेशी महिला ने बोधगया में एक युवक से शादी की है और गया में ही पति के साथ रहती है। वह गया एयरपोर्ट जा रही थी, तभी बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की। दिनदहाड़े लूट की वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।