ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: शख्स ने तेज रफ्तार बस के आगे अचानक लगा दी छलांग : सामने आया मौत का Live वीडियो

GAYA : गया में चलती बस के पहिए के नीचे कूदकर एक शख्स ने अपनी जान दे दी। सुसाइड का यह लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में सड़क पर खड़ा एक व्यक्ति बगल से गुजर रही बस के पहिए के नीचे

बिहार: शख्स ने तेज रफ्तार बस के आगे अचानक लगा दी छलांग : सामने आया मौत का Live वीडियो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया में चलती बस के पहिए के नीचे कूदकर एक शख्स ने अपनी जान दे दी। सुसाइड का यह लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में सड़क पर खड़ा एक व्यक्ति बगल से गुजर रही बस के पहिए के नीचे अचानक कूद जाता है और बस उसके ऊपर से गुजर जाती है। यह दिल दहला देने वाली घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी डेल्हा मुख्य मार्ग की है।


वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पलक झकते ही बस के नीचे कूद जाता है और उसका सिर बुरी तरह से कुचलते हुए बस निकल जाती है हालांकि मृतक अधेड़ की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मृतक गंजी और लूंगी में था और वह काफी गुस्से दिख रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची डेल्हा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।


वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर अचानक बस के पीछे वाले पहिए के अंदर सड़क पर लेट जाता है, जहां बस उस पर चढ़ते हुए आगे निकल जाती है हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन कारणों से उसने आत्महत्या की है। चर्चा है कि मरने वाला शख्स किसी न किसी बात को लेकर टेंशन में चल रहा होगा जिसकी वजह से उसने बस के पहिये के नीचे कूद कर अपनी जान दे दी है।  

रिपोर्ट- नितम राज