ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में नाबालिग के साथ हैवानियत: घर से अगवा कर चार दिनों तक गैंगरेप, बदमाशों ने ईंट-भट्ठा पर किया गंदा काम

GAYA: गया में दो मनचले एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर गए। दोनों आरोपियों ने पहले तो लड़की को अगवा किया और उसे उठाकर सुनसान ईंट भट्टा पर ले गए। ईंट भट्टा पर

बिहार में नाबालिग के साथ हैवानियत: घर से अगवा कर चार दिनों तक गैंगरेप, बदमाशों ने ईंट-भट्ठा पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में दो मनचले एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार कर गए। दोनों आरोपियों ने पहले तो लड़की को अगवा किया और उसे उठाकर सुनसान ईंट भट्टा पर ले गए। ईंट भट्टा पर दोनों ने लड़की को चार दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, एक जुलाई की रात दोनों युवक लड़की के घर में चोरी से घुसे और नाबालिग का मुंह बंद कर उसे उठाकर गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठा पर ले गए। वहां एक झोपड़ी ने दोनों ने लड़की के साथ चार दिनों तक दुष्कर्म किया और जब मन भर गया तो दोनों ने लड़की को मुंह बंद रखने की हिदायत देकर छोड़ दिया।


उधर, लड़की के परिजन लगातार उसे तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था। इसी बीच चार दिन के बाद किसी तरह से लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजनों के पैरों तले से जमीन खीसक गई। पहले तो ग्रामीणों के स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन जब न्याय नहीं मिला तो परिजन थाने पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


दोनों आरोपी युवक गांव के ही रहने वाले हैं। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पप्पू सिंह को सिकरिया मोड़ से धर दबोचा। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।