ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में लूट की कोशिश नाकाम: CSP लूटने पहुंचे दो बदमाशों को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा, संचालिका ने दिखाई बड़ी दिलेरी

GAYA: गया में महिला सीएसपी संचालिका की सूझबूझ से सीएसपी लूटने बच गया। महिला संचालिका के द्वारा हल्ला करने के बाद दोनों अपराधी मौके से भाग गए हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने भाग रहे दो

बिहार में लूट की कोशिश नाकाम: CSP लूटने पहुंचे दो बदमाशों को लोगों ने खदेड़कर पकड़ा, संचालिका ने दिखाई बड़ी दिलेरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में महिला सीएसपी संचालिका की सूझबूझ से सीएसपी लूटने बच गया। महिला संचालिका के द्वारा हल्ला करने के बाद दोनों अपराधी मौके से भाग गए हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने भाग रहे दोनों अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया। अपराधियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। दोनों अपराधियों को पुलिस को सौप दिया गया गया। घटना आमस थाना क्षेत्र के अकौना मोड़ के पास की है।


दरअसल, आमस थाना क्षेत्र के अकौना मोड़ के पास सीएसपी बैंक में दो नकाबपोश अपराधी पहुंचे और पैसे निकालने की बात महिला संचालिका से करने लगे। जब महिला को शक हुआ तो उसने पैसा निकालने से मना कर दिया। गनीमत रही की सीएसपी संचालिका ने अपने काउंटर को बाहर से ताला लगाए हुई थी, जिस कारण वो अंदर घुस नहीं पाया। अपराधियों ने हथियार के बल पर पैसे लूटने की कोशिश की तो संचालिका शोर मचाने लगी।


जिसके बाद दोनों बदमाश घबरा गए और वहां से भागने लगे, तभी हल्ला सुनने के बाद स्थानीय ग्रामीण अपराधियों की तरफ दौड़े और दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। अपराधियों के पास से एक पिस्तौल और एक बाइक भी बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

रिपोर्ट- नितम राज