ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में घर में सो रहे दम्पति को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत; दूसरा गंभीर

GAYA : बिहार में आपराधिक घटनाओं के मामले में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नह

 बिहार में घर में सो रहे दम्पति को बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत; दूसरा गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार में आपराधिक घटनाओं के मामले में बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकलकर सामने आ रही है, जहां  अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति को गोली मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई। 


दरअसल, गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति को गोली मार दी। जिस कारण मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भदवर थाना क्षेत्र के सेवता गांव निवासी कुलम देवी के रूप में हुई है, जबकि उनके पति सुरेंद्र यादव घायल है। 


वहीं, घायल का इलाज शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की है। इस  मामले में गया SSP आशीष भारती ने बताया कि बीती देर रात्रि अपराधियों ने सेवता गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर में गोलीबारी की है, जिससे उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल है। 


उधर, घायल को  इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।  वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।