ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा! गया में पकड़ी गई दो करोड़ की नशीली खेप

GAYA: बिहार में शराबबंदी के बाद लोग दूसरे नशे के आदि हो रहे हैं। नशे के शौकीन लोग शराब नहीं मिलने के कारण अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे राज्यों से शराब के साथ स

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा! गया में पकड़ी गई दो करोड़ की नशीली खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में शराबबंदी के बाद लोग दूसरे नशे के आदि हो रहे हैं। नशे के शौकीन लोग शराब नहीं मिलने के कारण अन्य नशीले पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे राज्यों से शराब के साथ साथ अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां पुलिस ने दो करोड़ के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, गया पुलिस को सूचना मिली थी कि बोधगया में नशे की बड़ी खेप पहुंची है। प्राप्त जानकारी के बाद गया पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। बाइक सवार चार तस्करों में से दो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए जबकि दो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों तस्करों के पास से एक किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। बरामद ब्राउन सुगर की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।


दोनों तस्कर गुजरात के अंकलेश्वर से नशे की खेप लेकर बोधगया पहुंचे थे। गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया है कि अंकलेश्वर की एक दवा कंपनी में काम करने वाले उसके रिश्तेदार ब्राउन शुगर दिया था, जिसे गया में डिलीवर करना था।गया के एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की जा रही है जिसके जरिए देश में ड्रग्स बेचने और खरीदने वालों तक पुलिस टीम सिंडिकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश करेगी।