ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में चोरों को उत्पात: बंद घर में चोरी की वारदात से सनसनी, ताला तोड़कर 10 लाख ले भागे शातिर चोर

GAYA: गया में चोरों ने बंद घर में घुसकर 10 लाख से ज्यादा की चोरी कर ली। शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा मोहल्ले में रहने वाले अनिल डांगी के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना

बिहार में चोरों को उत्पात: बंद घर में चोरी की वारदात से सनसनी, ताला तोड़कर 10 लाख ले भागे शातिर चोर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में चोरों ने बंद घर में घुसकर 10 लाख से ज्यादा की चोरी कर ली। शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा मोहल्ले में रहने वाले अनिल डांगी के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। घर के लोग किसी काम से पटना गए हुए थे और घर में ताला लगा था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर ली।


परिवार के लोग जब पटना से वापस अपने घर लोग लौटे तब घटना की जानकारी हुई। घर के पीछे के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए थे और 31 हजार कैश समेत सोने चांदी के जेवरात, बर्तन एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के बाद चदौती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।


पीड़ित ने बताया कि जब वह अपने घर पहुंचा तो पीछे का गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर के कमरे में दरवाजा खुला हुआ था। सारा सामान कमरे में बिखरा था। अलमारी का लॉकर, अटैची एवं बैगमें रखे हुए 31000 रुपए, सोने चांदी जेवरात और महंगे सामान गायब हैं। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली तो पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जांच चल रही है। 

रिपोर्ट- नितम राज