ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार के सरकारी स्कूल में बम ब्लास्ट, दो बच्चे घायल, चार बेहोश

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक स्कूल में बम विस्फोट हुआ है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल की है। इस विस्फोट में दो बच्चे घायल हुए हैं जिन्हे इलाज के लिए

बिहार के सरकारी स्कूल में बम ब्लास्ट, दो बच्चे घायल, चार बेहोश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां एक स्कूल में बम विस्फोट हुआ है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल की है। इस विस्फोट में दो बच्चे घायल हुए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोरदार धमाके के बाद चार बच्चे बेहोश हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वायड टीम छानबीन में जुट गई है। अचानक हुए धमाके के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब सभी बच्चे क्लास मे पढ़ाई कर रहे थे तभी यह धमाका हुआ है। वजीरगंज स्थित मुर्गियाचक स्थित प्राथमिक स्कूल में अचानक हुए धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बम का छर्रा लगने से दो बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम धमाके में विनोद मांझी का 10 वर्षीय बेटा सत्येन्द्र कुमार और दुलारचंद माझी का 9 वर्षीय बेटा नीरज कुमार शामिल हैं। जबकि धमाके की अवाज सुनकर क्लास में मौजूद चार अन्य छात्र बेहोश हो गए।


स्कूल में बम विस्फोट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है। एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया है कि बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार की देर रात गांव में भी दो तीन बम विस्फोट हुए हैं।