ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार : मां-बेटी ने किया सुसाइड, घरेलू विवाद से तंग आकर दोनों ने खाया जहर

GAYA : घरेलू विवाद से तंग आकर मां-बेटी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जहर खाने की वजह से पहले बेटी और फिर मां की मौत हो गई. इस घटना के

बिहार : मां-बेटी ने किया सुसाइड, घरेलू विवाद से तंग आकर दोनों ने खाया जहर
First Bihar
2 मिनट

GAYA : घरेलू विवाद से तंग आकर मां-बेटी द्वारा जहर खाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जहर खाने की वजह से पहले बेटी और फिर मां की मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. गांव के लोगों ने चुपके से पहले बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया और अब मां के भी दाह संस्कार की तैयारी की जा रही है. हैरानी की बात तो यह है कि अबतक पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है. 


घटना बिहार के गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के पूनकला गांव की है. दरअसल, घटना गुरुवार को हुई. शिवदयाल यादव ने अपनी बेटी सोनी कुमारी को कुछ रुपए रखने को दिए थे. वह रुपए घरेलू सामान खरीदने में सोनी ने खर्च कर दिए. इस बात को लेकर शिवदयाल और उसके बेटे ने उसे भला बुरा कहा. सोनी के बचाव में मां रेशमी देवी भी आ गई. 


पिता की बात बेटी को चुभ गई और उसने गुरुवार की शाम जहर खा लिया. आनन-फानन में उसे मगध मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया. इस घटना से दुखी सोनी की मां रेशमी देवी ने भी शुक्रवार को जहर खा लिया. उसे भी मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. शुक्रवार शाम सोनी ने दम तोड़ दिया. देर रात गांव वालों ने सोनी का दाह संस्कार भी कर दिया. शनिवार सुबह रेशमी देवी की भी मौत हो गई. 


हालांकि  गांव वाले भी खुलकर कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं. गांव वाले इस घटना को सांप व बिच्छू काटने की घटना बता रहे हैं. पुलिस के पास अबतक इसकी कोई जानकारी नहीं है इसलिए प्रशासनिक स्तर पर अभी मामले की जांच शुरू नहीं की गई है. 

टैग्स