ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: लोगों ने नंगा कर रोड पर घुमाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, 6 गिरफ्तार

GAYA : बिहार के गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल चोरी के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को नंगा कर सरेआम रोड पर घुमाने का मामला प्रकाश

बिहार: लोगों ने नंगा कर रोड पर घुमाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, 6 गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल चोरी के आरोप में तीन नाबालिग बच्चों को नंगा कर सरेआम रोड पर घुमाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


घटना गया जिले के बोधगया का है, जहां एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने तीन नाबालिग बच्चों को नंगा कर सड़क पर घुमाया. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की बैट्री चोरी के आरोप में लोगों ने इन तीनों बच्चों को पकड़ा और उनके कपड़े उतारकर रोड पर घुमाया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किसी भी व्यक्ति ने इन बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की.


नाबालिग लड़कों के साथ हुई इस घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर भारी भीड़ चल रही है और इन लड़कों को जकड़कर उन्हें घुमाया जा रहा है. यह घटना विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है. वीडियो वायरल होने के बाद गया जिले के एसएसपी आदित्य कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया.


एसएसपी ने तत्काल आदेश देकर भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कराई. उन्होंने बताया कि इसे लेकर बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की. अब तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता