ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : बालू माफियाओं ने पुलिस पर की फायरिंग, एक जवान बुरी तरफ जख्मी, बड़ी मुश्किल से बची जान

GAYA : बिहार के गया जिले में पुलिस टीम पर बालू माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं बालू माफिया ने जवान को गोली भी मार दी. आनन फानन में जख्मी जवान को इलाज के लिए हॉस्पिटल म

बिहार : बालू माफियाओं ने पुलिस पर की फायरिंग, एक जवान बुरी तरफ जख्मी, बड़ी मुश्किल से बची जान
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में पुलिस टीम पर बालू माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं बालू माफिया ने जवान को गोली भी मार दी. आनन फानन में जख्मी जवान को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 


बताया जा रहा है कि माफियाओं ने सर्किट हाउस में कार्रवाई के लिए आई रामपुर थाना की पुलिस टीम पर हमला बोल दिया. इस दौरान फायरिंग और जमकर रोड़ेबाजी की. पुलिस टीम को भागकर जान बचानी पड़ी. माफियाओं की फायरिंग में होमगार्ड जवान नौरंगी मिस्त्री घायल हो गया. उसे जांघ के पास गोली लगने की बात बताई जा रही है. इलाज के लिए के उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया. वहीं कुछ और जवानों के भी चोटिल होने की बात सामने आई है. 


इसके बाद  माफिया अपने बालू लदे ट्रैक्टर वाहनों को छुड़ाकर मौके से निकल भी गए. इधर घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई न कर अब तक 14 बालू माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस बाकी माफियाओं को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 


गया एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा कि सर्किट हाउस की घटना में माफियाओं की गोली से एक होमगार्ड जवान घायल हुआ है. पुलिस को आत्म सुरक्षा में दो राउंड फायरिंग करनी पड़ी. 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 17 बाइक और पांच ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं.