ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार : टीचर ने छात्रा के साथ बनाया शारीरिक संबंध, सोशल मीडिया पर वायरल किया अश्लील वीडियो

GAYA : बिहार से एक बार फिर शिक्षक और छात्रा को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शिक्षक ने न केवल छात्रा को अपने प्यार में फंसाकर उसका शोषण किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो

बिहार : टीचर ने छात्रा के साथ बनाया शारीरिक संबंध, सोशल मीडिया पर वायरल किया अश्लील वीडियो
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार से एक बार फिर शिक्षक और छात्रा को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शिक्षक ने न केवल छात्रा को अपने प्यार में फंसाकर उसका शोषण किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. पीड़िता के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने थाने में जाकर टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कराया. 


मामला गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र का है. एक निजी कोचिंग संस्थान के टीचर ने एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर उसका शोषण किया, बल्कि सोशल साइट्स पर उसका वीडियो भी वायरल कर दिया. इसकी जानकारी जब छात्रा के परिजनों को हुई तो वो मामले को लेकर महिला थाना गए और कलयुगी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. छात्रा का मेडिकल जांच करवाया गया है. सिविल कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज किया जाएगा.


इस मामले में महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि बोधगया बाजार स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक मोचारिम गांव निवासी बबलू कुमार ने वहां पढ़ने वाली 10वीं कक्षा की एक छात्रा को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया. जब युवती ने उक्त शिक्षक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो शिक्षक ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.


महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आज कोर्ट में उसका 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा. छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. उधर महिला थाना पुलिस भी मामले को लेकर गंभीर है और पीड़ित युवती के बयान पर जांच शुरू कर दी गई है.

टैग्स