ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: दशहरा के मेले में जबरदस्त फायरिंग, पंडाल के पास गोलीबारी में 4 लोग जख्मी

GAYA : बिहार के गया जिले में दशहरा के मेले में जबरदस्त फायरिंग हुई है. मां दुर्गा की प्रतिमा स्थल के पास गोलीबारी में 4 लोग जख्मी हो गए हैं. कुछ असामाजिक तत्वों ने पंडाल के पा

बिहार: दशहरा के मेले में जबरदस्त फायरिंग, पंडाल के पास गोलीबारी में 4 लोग जख्मी
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले में दशहरा के मेले में जबरदस्त फायरिंग हुई है. मां दुर्गा की प्रतिमा स्थल के पास गोलीबारी में 4 लोग जख्मी हो गए हैं. कुछ असामाजिक तत्वों ने पंडाल के पास फायरिंग की, जिससे भगदड़ मच गई. घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गया जिले के डुमरिया प्रखंड की है. यहां मुख्य बाजार में दुर्गा पंडाल के पास कुल शरारती तत्वों ने हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली की आवाज़ सुनते ही मेले में भगदड़ मच गई. घटना में चार लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने गोलीबारी की पुष्टि की और बताया कि दो लोगों को पकड़ा गया है.


स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है. बताया जा रहा है कि डुमरिया बाजार के निकट उचौलिया में हाल ही में एक पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है. वहीं पर मां दुर्गा की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी. जिसमें भंडारा भी लगा था. 


शुक्रवार की देर शाम भी प्रतिमा स्थल पर भारी भीड़ लगी थी.  भीड़ में से अचानक युवकों के झुंड में से एक निकला और मौजर निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां लोगों पर दागने लगे. जिसमें चार लोग जख्मी हो गए. 

टैग्स