ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: जिला परिषद उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने कही ये बात

GAYA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के लिए किसी भी वारदात को अंजाम देना बायं हाथ का खेल हो गया है। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष को जान

बिहार: जिला परिषद उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने कही ये बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के लिए किसी भी वारदात को अंजाम देना बायं हाथ का खेल हो गया है। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां अपराधियों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी है। अपराधियों ने फोन कर कहा है कि जिस तरह से उनके मामा का मर्डर किया था उसी तरह उन्हें भी मौत के घाट उतार देंगे। धमकी मिलने के बाद जिला परिषद उपाध्यक्ष का परिवार खौफ में है और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


दरअसल, गया जिला परिषद उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव को बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी है। बीते 30 जून की शाम जब शीतल यादव अपने एपी कालोनी स्थित घर में मौजूद थे, तभी उनके मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया था। शीतल यादव के मुताबिक धमकी देने वाले शख्स ने खुद को सत्येंद्र यादव बताया था और कहा था कि तुम्हारा भी हश्र तुम्हारे मामा की तरह करेंगे। धमकी मिलने के बाद शीतल यादव के परिजन दहशत में हैं।


शीतल यादव ने घटना की जानकारी स्थानी रामपुर थाने के साथ साथ गया के एसएसपी को भी दी है। घटना की जानकारी मिलते ही गया पुलिस एक्शन में आ गई है और मामले के छानबीन में जुट गई है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस मोबाइल नंबर कॉल डिटेल खंगाल रही है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने जल्द ही धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।