ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : GD गोयनका स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत का मामला, विसरा रिपोर्ट में सल्फास से मौत का जिक्र, पिता बोले- रिपोर्ट में हो रही हेराफेरी

GAYA : गया स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बीते 16 जनवरी को 8वीं के छात्र कृष्ण चंद्र की हुई संदिग्ध मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। छात्र कृष्ण चंद्र की विसरा रिपोर

बिहार : GD गोयनका स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत का मामला, विसरा रिपोर्ट में सल्फास से मौत का जिक्र, पिता बोले- रिपोर्ट में हो रही हेराफेरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA : गया स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बीते 16 जनवरी को 8वीं के छात्र कृष्ण चंद्र की हुई संदिग्ध मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। छात्र कृष्ण चंद्र की विसरा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उसकी मौत सल्फास खाने से हुई थी। विसरा रिपोर्ट के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि स्कूल के अंदर बच्चों को सल्फास कहां से मिला। उसने खुद सल्फास खाया या किसी ने जबरदस्ती उसे खिला दिया, यह जांच का विषय है।


विसरा रिपोर्ट आने के बाद कृष्ण चंद्र के पिता प्रकाश चंद्र ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मामले में एक बड़ा नेक्सेस काम कर रहा है जो रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना चाह रहा है। ताकि नाम खराब होने के डर से स्कूल खुद को बेदाग साबित कर सके। उन्होंने कहा कि कृष्ण चंद्र की मौत के बाद सल्फास से जुड़े एक भी लक्षण सामने नहीं आए थे। जबकि बॉडी में सल्फास जब जाता है तो तत्काल 100 लक्षण दिखने लगते हैं। लेकिन उस दिन तो ऐसी कोई बात ही नहीं थी। पीड़ित पिता कहा है कि अब तो आशंका हो रही है कि उनके बेटे को न्याय मिलेगा या नहीं।


पीड़ित पिता प्रकाश चंद्र ने बताया कि इस मामले के आरोपी शिक्षक सुवेंदु की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस और स्कूल प्रबंधन आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लेकर कोई पहल नहीं कर रहे हैं। घटना के तीन महीने बीत जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की जा रही ताकि स्कूल का नाम खराब न हो। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए उन्हें किसी भी कोर्ट में जाने होगा तो वे जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज में कृष्ण चंद्र अपने दोस्तों के साथ खेलता हुआ दिखा था लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई।


इधर, मामले की जांच कर रहे एएसपी विधि व्यवस्था भरत सोनी ने विसरा रिपोर्ट पर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जांच ठीक ढंग से हो सके इसके लिए एसएसपी ने निर्देश पर विसरा को हैदराबाद स्थित एफएसएल भेजने की तैयारी चल रही है। हैदराबाद स्थित FSL की जांच रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। बताते चलें कि पुलिस इस मामले को एक यूनिक केस मान रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें