ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

बिहार : गया में 8 साल की बच्ची से हैवानियत, सरस्वती पूजा देखने गई थी मासूम, बुलेट पर घुमाने के बहाने दरिंदे ने बनाया शिकार

GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर गया जिले से आ रही है, जहां एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने में आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस

बिहार : गया में 8 साल की बच्ची से हैवानियत, सरस्वती पूजा देखने गई थी मासूम, बुलेट पर घुमाने के बहाने दरिंदे ने बनाया शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : इस वक्त की बड़ी खबर गया जिले से आ रही है, जहां एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने में आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी गया के फतेहपुर में कैंप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची सरस्वती पूजा का मेला देखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान वहशी दरिंदे ने इस वारदात को अंजाम दिया।


घटना गया के टनकुप्पा प्रखंड स्थित एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक 8 वर्षीय मासूम बच्ची गांव में आयोजित सरस्वती पूजा देखने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान प्रतिमा स्थल पर एक युवक ने पहले तो उसे कुरकुरे का पैकेट देकर फुसलाया और बाद में बुलेट से घुमाने के बहाने उसे अपनी बाइक पर बैठाकर वहां से निकल गया। सरस्वती पूजा समारोह स्थल से थोड़ी ही दूरी पर सुनसान जगह देख आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला।


पीड़ित बच्ची किसी प्रकार आरोपी को चकमा देकर मौके से भाग गई और घर पहुंचकर परिजनों की घटना की जानकारी दी, जिसको सुनकर परिजन दंग रह गए। अगले दिन परिजन बच्ची को लेकर फतेहपुर थाने पहुंचे और थानेदार को सारी बात बताई। जिसके बाद फतेहपुर थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना को दी।


बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना वरीय अधिकारियों के साथ फतेहपुर थाने पहुंची। बच्ची से बातचीत के बाद सभी अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।