ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: गाने की धुन पर थिरकने लगे मुखिया पति, हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल

GAYA : हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए बिहार में कई कदम उठाये जा रहे हैं। इसको लेकर हाईकोर्ट भी सख्त है और जब भी हर्ष फायरिंग का कोई मामला आ रहा है तो सरकार को इसका जवाब देना पड़ रहा ह

बिहार: गाने की धुन पर थिरकने लगे मुखिया पति, हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

GAYA : हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए बिहार में कई कदम उठाये जा रहे हैं। इसको लेकर हाईकोर्ट भी सख्त है और जब भी हर्ष फायरिंग का कोई मामला आ रहा है तो सरकार को इसका जवाब देना पड़ रहा है। इसी बीच अब गया जिले से एक ताज़ा मामला सामने आया है, जहां एक मुखिया पति किसी समारोह में हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 




बताया गया कि हर्ष फायरिंग करनेवाला मुखिया तरन्नुम खातुन के पति वकील अहमद उर्फ़ दूखु मुखिया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है। जानकारी के मुताबिक़ वायरल वीडियो नीमचक बथानी अनुमंडल सरेन पंचायत के मझोली गांव का है। यहां मंझौली स्थित देवी स्थान में कोई समारोह का आयोजन चल रहा था, जिसमें स्थानीय पंचायत के मुखिया के पति वकील अहमद भी पहुंचे थे। इसी दौरान वह हवा में हर्ष फायरिंग करने लगे। 




इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब ये वीडियो तेज़ी से शेयर किया जाने लगा है। इस हर्ष फायरिंग के मामले पर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वीडियो के आधार पर मुखिया पति को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

टैग्स