ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: बिना रसीद के मोबाइल लॉक खोलने से जब किया इनकार, तब अपराधियों ने कर दी दुकानदार की हत्या

GAYA: मामूली बात को लेकर लोग किसी की जान तक लेने को तैयार हो जाते है। ताजा मामला गया के मुफ्फसिल थान क्षेत्र में सामने आया है जहां मोबाइल लॉक खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद दु

बिहार: बिना रसीद के मोबाइल लॉक खोलने से जब किया इनकार, तब अपराधियों ने कर दी दुकानदार की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: मामूली बात को लेकर लोग किसी की जान तक लेने को तैयार हो जाते है। ताजा मामला गया के मुफ्फसिल थान क्षेत्र में सामने आया है जहां मोबाइल लॉक खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के पिता को घंटों बंधक बना लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता को छुड़ाया और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। 

आखिर क्या था पूरा मामला

गया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रसलपुर हाई स्कूल के पास बुद्धगेरी बाजार में मृतक संजय बिंद के भाई का मोबाइल शॉप है। जहां एक स्थानीय युवक शंभू अपनी मोबाइल लेकर पहुंचता है और मोबाइल का लॉक खोलने की बात कहता था। लेकिन दुकान का मालिक बिना रसीद दिखाए मोबाइल का लॉक खोलने को तैयार नहीं होता है। जो नागवार गुजरता है जिसके बाद दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी जाती है। धमकी देते हुए आरोपी दुकान से निकल जाता है। फिर अगले दिन शंभू अपने साथियों के साथ लखनपुर स्थित मोबाइल दुकानदार के घर पर पहुंचता है। पहले तो वह मोबाइल दुकानदार की खोजबीन करता है। इसी बीच मोबाइल दुकानदार का भाई संजय विवाद को सुलझाने का प्रयास करता रहा लेकिन शंभू उसकी बात सुनने को तैयार नहीं हुआ और चाकू घोंपकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान आरोपी शंभू ने अपनी बाइक वही छोड़ दी। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 30 वर्षीय संजय बिंद की हत्या से गुस्साएं परिजनों ने बाइक लेने पहुंचे आरोपी शंभू के पिता को बंधक बना लिया।


घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन इस दौरान वह बाइक ले जाना भूल गया। बाइक लेने जब आरोपी के पिता मृतक के घर पर पहुंचे तब आक्रोशित परिजनों ने उन्हें बंधक घंटों बंधक बनाए रखा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। वही इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पिता को भी छुड़ाया। इस मामले में आरोपी शंभू और उसके दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने आरोपी की बाइक को जब्त कर पिता को हिरासत में लिया। एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी का पता चल गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल को लेकर झगड़ा पुराना था।