ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार : भतीजी के साथ गंदा काम कर रहा था चाचा, शादी के बाद भी हरकतों से नहीं आया बाज, पवित्र रिश्ता कर दिया कलंकित

GAYA : खबर गया से है, जहां एक शख्स ने चारा और भतीजी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना गया के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां एक कलयुगी चाचा पिछल

बिहार : भतीजी के साथ गंदा काम कर रहा था चाचा, शादी के बाद भी हरकतों से नहीं आया बाज, पवित्र रिश्ता कर दिया कलंकित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : खबर गया से है, जहां एक शख्स ने चारा और भतीजी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना गया के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां एक कलयुगी चाचा पिछले पांच साल से अपनी भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती की शादी होने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। चाचा युवती को फोन कर ससुराल से वापस आने का दबाव बना रहा था। परेशान युवती ने कोतवाली थाने में चाचा के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो आरोपी चाचा अपनी भतीजी का पिछले पांच साल से यौन शोषण कर रहा था। इसी बीच बीते जनवरी महीनें में पीड़िता की शादी हो गई। शादी होने के बाद भी आरोपी ने भतीजी का पीछा नहीं छोड़ा और उसपर मायके आने का दबाव बना रहा था।


पीड़िता ने पहले तो मामले को खुद से सुलझाने की कोशिश की लेकिन जब आरोपी चाचा युवती के ससुराल में लगातार फोन कर उसे मायके आने के दबाव बना रहा था। उसका बार बार फोन करना युवती के ससुराल वालों को पसंद नहीं था। लिहाजा चाचा की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।