ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: 10.50 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, 7 जवानों की हत्या समेत 61 मामले हैं दर्ज

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने पिछले 13 साल से फरार साढ़े 10 लाख के इनामी नक्सली अभिजीत यादव को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्ता

बिहार: 10.50 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, 7 जवानों की हत्या समेत 61 मामले हैं दर्ज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने पिछले 13 साल से फरार साढ़े 10 लाख के इनामी नक्सली अभिजीत यादव को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर के पास से AK-56 के साथ 97 राउंड गोली बरामद की गई है। लंबे समय से बिहार और झारखंड पुलिस को इसकी तलाश थी।


गिरफ्तार नक्सली कमांडर अभिजीत यादव उर्फ बनवारी ने साल 2016 में औरंगाबाद में पुलिस पर हमला बोला था। नक्सलियों के इस हमले में 7 जवान शहीद हो गए थे। अभिजीत यादव पर झारखंड सरकार ने 10 लाख और बिहार सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। अभिजीत यादव साल 2009 से सक्रिय था और इसके खिलाफ बिहार और झारखंड में 61 से अधिक मामले दर्द हैं।


गया एसएसपी हरप्रीत कौर के मुताबिक एसएसबी 29 बटालियन कमांडेंट एचके गुप्ता, असिस्टेंट कमांडेंट अमोद कुमार सहित कई पुलिस और पारा मिलिट्री के अधिकारियों नेतृत्व में गया पुलिस और सुरक्षाबलों की विशेष टीम बनाई गई थी, जिसके बाद धनगाई थाना अंतर्गत दुआरी के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सुरक्षा बलों ने  10.50 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर अभिजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके एक साथी कुंदन यादव उर्फ ललन यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।