ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

इनामी नक्सली की 40 लाख की संपत्ति जब्त, नक्सलियों पर ED ने कसा शिकंजा

PATNA: प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख के इनामी नक्सली रामबाबू राम और उसके परिजनों के नाम पर बनाए गए 40 लाख से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। नक्सली रामबाबू

इनामी नक्सली की 40 लाख की संपत्ति जब्त, नक्सलियों पर ED ने कसा शिकंजा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA: प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने कार्रवाई करते हुए 5 लाख के इनामी नक्सली रामबाबू राम और उसके परिजनों के नाम पर बनाए गए 40 लाख से अधिक की संपत्ति को जब्त किया है। नक्सली रामबाबू राम पर बिहार के कई थानों में 28 मामले दर्ज हैं। पूर्वी चंपारण सहित बिहार के कई जिलों में रामबाबू का बोलबाला है। बताया जाता है कि रामबाबू उर्फ राजन उर्फ प्रहार उर्फ निखिल प्रतिबंधित (माओवादी) संगठन का सक्रिय सदस्य है। जिस पर कुल 28 मामले दर्ज हैं। 


इनामी नक्सली रामबाबू राम ने लेवी और रंगदारी वसूलकर अवैध संपत्ति अर्जित की है। रामबाबू ने परिवार के सदस्यों के नाम से भी कई जगहों पर जमीन खरीदी गई और मकान भी बनाया गया है। मोतिहारी के मधुबन, चकिया और शिवहर में उसका जमीन और मकान भी है जिसकी कीमत चालीस लाख से अधिक बतायी जा रही है। कार्रवाई करते हुए  जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है। 



नक्सली रामबाबू की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है। दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकार द्वारा 6 महीने के भीतर सुनवाई की जाएगी। ईडी की कार्रवाई पर यदि मुहर लगी तो नक्सली रामबाबू की संपत्तियों को कब्जे में लिया जाएगा। आपको बता दे कि इससे पूर्व भी कई नक्सली कमांडरों की संपत्ति ईडी ने जब्त की है और इस बार इनामी नक्सली रामबाबू पर ईडी ने शिकंजा कसा है।