ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना आइसोलेशन वार्ड में महिला से रेप, पीड़िता की मौत के बाद गया पुलिस छानबीन में जुटी

GAYA: कोरोना आइसोलेशन वार्ड में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. यह आरोप महिला की इलाज करने वाले एक डॉक्टर पर लगा है. जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

GAYA: कोरोना आइसोलेशन वार्ड में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. यह आरोप महिला की इलाज करने वाले एक डॉक्टर पर लगा है. जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. यह घटना गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घटी है. गया पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

पीड़िता की मौत

हॉस्पिटल से जाने के बाद प्रेग्नेंट महिला को अधिक ब्लीडिंग हुई. जिसके बाद उसकी मौत सोमवार को हो गई. महिला दो माह की प्रेग्नेंट थी. हॉस्पिटल से जाने के बाद महिला घर में किसी से कुछ डर से बता नहीं रही थी लेकिन जब सास ने पूछा तो बताया कि हॉस्पिटल में इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उसके साथ दो दिन रेप किया. वह डॉक्टर माथे में टिका लगाता है. घर में अचानक महिला को ब्लीडिंग होने लगी और महिला की मौत हो गई. 

पुलिस ने किया संपर्क

गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है. पुलिस ने खुद परिजनों से संपर्क किया है. हॉस्पिटल के सीसीटीवी फूटेज की जांच करने पर एसएसपी ने कहा कि हॉस्पिटल का फूटेज 31 मार्च तक का मिला है. इसके बाद का अभी तक नहीं मिला है. हॉस्पिटल प्रबंधन से मांगा गया है. मामले की जांच चल रही है. जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.


कोरोना टेस्ट निकला था निगेटिव

बताया जा रहा है कि बांकेबाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला पति के साथ लुधियाना में रहती थी. वह 25 मार्च को पति के साथ गांव लौटी थी. दोनों की लुधियाना में कोरोना की जांच भी हुई थी. उसमें दोनों का टेस्ट निगेटिव था. महिला के परिजनों ने बताया कि प्रेग्नेंट महिला को 22 मार्च को लुधियाना में अधिक ब्लीडिंग हुआ था. गांव आने के बाद 27 मार्च गया एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां से महिला को आइसोशल वार्ड में भर्ती कराया गया था. इस दौरान ही डॉक्टर ने इस घटना को अंजाम दिया. हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता गांव आ गई थी.

टैग्स