ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

गया में छात्र की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है जहां हथियारबंद अपराधियो

गया में छात्र की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है जहां हथियारबंद अपराधियों ने 19 साल के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। 


घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके में हत्या की इस वारदात से सनसनी फैल गयी है। घटना भुसुंडा-फतेहपुर मार्ग स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान लखनपुर निवासी रामप्रवेश प्रसाद के 19 वर्षीय बेटे हर्ष राज के रूप में हुई है। 


परिजनों की माने तो हर्ष घर का इकलौता वारिस था। कोचिंग जाने के दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।