ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

गया में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष और दो ASI घायल

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इन दिनों सूबे में पुलिस भी असुरक्षित है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया जिले से जहां वारंटी को पकड़ने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इन दिनों सूबे में पुलिस भी असुरक्षित है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है गया जिले से जहां वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया. कई पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष और दो ASI को गंभीर चोटें आई हैं. 

वारदात जिले के सलैया थाना इलाके की है. जहां सलैया बाजार के रहने वाले वारंटी जगदीश भारती को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम पर उसके परिजनों ने हमला बोल दिया. थानाध्यक्ष और दो ASI इस हमले में गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम के आने का पता जैसे ही वारंटी जगदीश भारती के परिजनों को चला तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.


इस हमले में  थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, एएसआई सिकंदर पासवान, एएसआई पंकज कुमार घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को इमामगंज सीएचसी में इलाज कराया गया. एएसआई पंकज कुमार को गंभीर हालत में एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. 


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस पर हमला करने के बाद मुख्य आरोपी जगदीश भारती समेत उसके सभी साथी फरार हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि वारंटी जगदीश भारती बिना किसी लाइसेंस के लकड़ी का कारोबार करता है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता