ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

गया में कुएं से 35 वर्षीय महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

गया के इमामगंज थाना क्षेत्र में सुनसान कुएं से करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और पहचान के लिए आसपास के जिलों में भी जांच तेज कर दी गई है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA:  गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ीखाड़ मुसंताड़ स्थित एक सुनसान स्थान पर बने कुएं से लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) श्री धीरज कुमार के नेतृत्व में इमामगंज थाना, कोठी थाना एवं मैगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाया।


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।


घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इमामगंज डीएसपी श्री धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि लगभग 35 वर्षीय महिला की किसी धारदार वस्तु से हमला कर हत्या की गई और उसके बाद शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से सुनसान इलाके के कुएं में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना रात के समय होने की आशंका है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हो सकेगा।


पुलिस के अनुसार शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। महिला के सिर पर गहरी चोट है, एक आंख पर गंभीर चोट के निशान हैं तथा हाथ पर किसी धारदार हथियार से कटने जैसा घाव भी पाया गया है। इन चोटों के आधार पर हत्या की आशंका और भी प्रबल मानी जा रही है।


मृतका के हुलिए की बात करें तो वह पतली-दुबली कद-काठी की है। उसने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी तथा पैरों में गुलाबी (पिंक) रंग की चप्पल थी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों सहित अन्य जिलों से भी गुमशुदगी की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।


पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों को भी एकत्र किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान होने के बाद मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। इमामगंज पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के संबंध में कोई जानकारी हो या उसके हुलिए के आधार पर पहचान हो सके, तो तत्काल इमामगंज थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि मामले की शीघ्र जांच कर दोषियों तक पहुंचा जा सके।


गया में कुएं से 35 वर्षीय महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

गया से नितम राज की रिपोर्ट