ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

गर्भवती भाभी के साथ देवर ने कर दिया गंदा काम, नशीला जूस पिला पार कर दी हैवानियत की सारी हदें

DESK : वैसे तो किसी इंसान के जीवन में सभी रिश्ते खास होते हैं लेकिन देवर-भाभी के रिश्ते की बात ही कुछ और होती है। हालांकि जब इस रिश्ते में मर्यादा टूट जाती है तो वह शर्मिंदगी का का

गर्भवती भाभी के साथ देवर ने कर दिया गंदा काम, नशीला जूस पिला पार कर दी हैवानियत की सारी हदें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : वैसे तो किसी इंसान के जीवन में सभी रिश्ते खास होते हैं लेकिन देवर-भाभी के रिश्ते की बात ही कुछ और होती है। हालांकि जब इस रिश्ते में मर्यादा टूट जाती है तो वह शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सामने आया है। यहां एक देवर ने गर्भवती भाभी को नशीला जूस पिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम देकर रिश्ते को शर्मसार कर दिया।


पीड़ित महिला ने जब इस बात की शिकायत पति और सास से की तो दोनों ने मामले को यह कहकर टाल दिया कि देवर पूरे घर का खर्च उठाता,अगर कुछ कर भी दिया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी देवर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद आरोपी देवर समेत पति और सास घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इधर पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।


दरअसल, दतिया इंदरगढ़ पचोखरा निवासी 24 वर्षीय महिला की शादी साल 2020 में ग्वालियर के भितरवार करहिया थाना के पचौरा गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद महिला गर्भवती हो गई। इसी बीच बीते 7 अप्रैल को महिला के देवर रॉकी ने भाभी को नशीला जूस पिला दिया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी देवर ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।


होश में आने के बाद महिला ने जब देवर की सारी करतूत पति और सास को बताया तो उन्होंने परिवार की इज्जत का हवाला देते हुए चुप रहने की हिदायत दे डाली।उनका कहना था कि देवर घर का पूरा खर्च उठाता है, इतना तो सहन करना पड़ेगा। घर वालों के इस बरताव से महिला काफी दुखी हो गई और थाने पहुंचकर अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में देवर के साथ साथ पति और सास को भी आरोपी बनाया है। केस दर्ज होने के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें