ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

गांव में पंचायत के दौरान चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत नाजुक

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पंचायत के दौरान हुई फायरिंग में 9 साल के बच्चे को गोली मारी गयी। आनन-फानन में उसे बैरिया स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां उसकी

गांव में पंचायत के दौरान चाचा ने भतीजे को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में पंचायत के दौरान हुई फायरिंग में 9 साल के बच्चे को गोली मारी गयी। आनन-फानन में उसे बैरिया स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है वही गोली मारने वाले शख्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।  


घटना मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र के फंदे गांव की है। घायल आदित्य के परिजनों ने बताया कि गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को पंचायत बुलाई गयी थी। जिस वक्त पंचायत हो रही थी उस समय आदित्य अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। पंचायत के दौरान आदित्य का चाचा मनोज पांडेय अचानक आ पहुंचा और पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगा।


मनोज पांडेय द्वारा चलायी गयी गोली उनके भतीजे आदित्य की कमर में जा लगी। जिसके कारण वह गिर पड़ा। गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। तभी फायरिंग करने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। मनोज पांडेय के इस करतूत से गुस्साएं परिजनों का कहना है कि आखिर उसने अपने भतीजे को गोली क्यों मारी?


जबकि ग्रामीणों का कहना है कि फायरिंग के दौरान गोली गलती से बच्चे को जा लगी। इस घटना से गांव के लोग भी सकते में है। वही परिजन इस घटना को लेकर हैरान है कि आखिर क्या कारण था कि चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। 


फिलहाल घटना का कारण क्या है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।