ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

GANJA CANDY: गांजा और भांग से बनी कैंडी बरामद, छात्रों को निशाना बनाने में लगे ड्रग माफिया

GANJA CANDY: छात्रों को नशे का शिकार बनाने के लिए ड्रग माफिया स्कूल-कॉलेजों के बाहर गांजा कैंडी बेचते हैं। जिसकी कीमत 30 से 50 रुपये है। आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए यूपी के एक शख्स को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 31 गांजा कैंडी बरामद किया गया।

CRIME
गांजा कैंडी बरामद
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GANJA CANDY: छात्रों को नशे का शिकार बनाने के लिए ड्रग माफिया ने नया तरीका इजाद किया है। गांजा और भांग मिलाकर मिठाईयां बनायी जा रही है। इसे खाने के बाद लोगों में नशा चढ़ जाता है। इसकी लत छुड़ाए नहीं छुटती है। गांजा मिश्रित यह मिठाइयां एक बॉक्स की दुकान से बरामद किया गया है। जो 30 से 50 रुपये में बेची जा रही थी। 


केरल के पेट्रामल में आबकारी विभाग ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी आकाश के रूप में हुई है। गिरफ्तार आकाश के पास से गांजा मिली 31 कैंडी बरामद किया गया है। प्रत्येक कैंडी का वजन 96 ग्राम है। जिसकी कीमत 30 रुपये से लेकर 50 रुपये है। किसी को शक ना हो कि इसमें गांजा मिलाया गया है इसे लेकिन इन मिठाइयों को स्कूलों और कॉलेजों के पास स्टॉल लगाकर बेचा जाने लगा। 


स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र भी गांजा कैंडी के तरफ आकर्षित होने लगे। जो एक बार इस मिठाई का स्वाद चख लेता फिर इसे खाने बगैर नहीं रहता। हर दिन वो इसे ढुंढता फिरता है। क्योंकि इस मिठाई में गांजा मिलाया जाता था। गांजा का इस्तेमाल लोग नशा के लिए करते हैं। अब इसका इस्तेमाल ड्रग माफिया गांजा कैंडी में करने लगे हैं। इस बात की सूचना पर आबकारी विभाग ने केरल में छापेमारी कर यूपी के रहने वाले शख्स आकाश को गिरफ्तार किया। 


गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि आबकारी विभाग ने ऑपरेशन क्लीन स्लेट चलाया था। इसी के तहत की गई छापेमारी के दौरान गांजा और भांग से बनी मिठाइयां जब्त की गईं। बताया जाता है कि ये मिठाइयां उत्तराखंड से लाई गई थी। इस कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।