ब्रेकिंग
बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...

12 KG गांजा के साथ सनी देओल गिरफ्तार!, डिलीवरी के दौरान पुलिस ने दबोचा

BUXAR: बिहार में छह साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब की जगह अब कुछ लोग गांजा का सेवन करने लगे हैं। आए दिन भारी मात्रा में गांजा भी जब्त किया जा रहा है। इसके बावजूद गांजा तस्कर अपनी आ

12 KG गांजा के साथ सनी देओल गिरफ्तार!, डिलीवरी के दौरान पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बिहार में छह साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब की जगह अब कुछ लोग गांजा का सेवन करने लगे हैं। आए दिन भारी मात्रा में गांजा भी जब्त किया जा रहा है। इसके बावजूद गांजा तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बक्सर के बलिहार गांव का है जहां गांजा तस्कर सनी देओल को 12 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान उनके पिता मल्लू कमकर को पुलिस ने दबोचा है।


गांजे की खेप ले जा रहे बाप-बेटे को पुलिस ने उस वक्त दबोचा जब दोनों गांजे की डिलीवरी करने जा रहा था। गिरफ्तार मल्लू कमकर और सनी देओल के पास से पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों बाप-बेटे बलिहार गांव के रहने वाले है। जो गांजे की डिलीवरी करने के लिए साथ जा रहे थे। इस बात की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया है। 


फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप ये दोनो बाप-बेटे कहां से ला रहे थे और इसे कहां पहुंचाने जा रहे थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। वही अन्य इलाकों में भी पुलिस की छापेमारी तेज कर दी गयी है।