ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

गैंगेस्टर प्रिंस खान ने मुन्ना खान को दी जान से मारने की धमकी, कहा-कान खोलकर सुन लो मुन्ना..तेरा भी नाम लिस्ट में है

DHANBAD: पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके गैंगेस्टर प्रिंस खान ने अब फिर से लोगों को धमकी देनी शुरू कर दी है। ताजा मामला धनबाद के झरिया का है। जहां कोयरीबांध निवासी मुन्ना खान ने

गैंगेस्टर प्रिंस खान ने मुन्ना खान को दी जान से मारने की धमकी, कहा-कान खोलकर सुन लो मुन्ना..तेरा भी नाम लिस्ट में है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DHANBAD: पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके गैंगेस्टर प्रिंस खान ने अब फिर से लोगों को धमकी देनी शुरू कर दी है। ताजा मामला धनबाद के झरिया का है। जहां कोयरीबांध निवासी मुन्ना खान ने झरिया पुलिस सुरक्षा की मांग की है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूरा परिवार काफी सदमें में है। 


धनबाद के रहने वाले 32 वर्षीय झब्बू खान के बेटे मुन्ना खान ने रविवार को झरिया थाना प्रभारी को आवेदन दिया है और सुरक्षा की गुहार लगायी है। मुन्ना खान ने थानेदार को बताया कि उन्हें whatsaap पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गयी है। शनिवार की शाम करीब 5:14 बजे मोबाइल नंबर 7050715555 से मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज भेजा गया था। मैसेज भेजने वाले ने अपना परिचय छोटे सरकार उर्फ प्रिंस खान शूटर मेजर के रूप में बताया था। 


प्रिंस खाने ने धमकीभरे लहजे में कहा है कि कान खोलकर सुन लो मुन्ना..तुम 100% गवाही पूरा दे दो..उसके बाद तुमको गोली मार देंगे। क्योंकि तेरा भी लिस्ट में नाम दर्ज है। मुन्ना खान ने बताया कि रंजीत सिंह हत्याकांड में चश्मदीद गवाह वह हैं। इसी कारण उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस बात की लिखित शिकायत उन्होंने कई बार थाने में जाकर की। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया। 


मुन्ना खान का कहना है कि यदि उसके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेवार प्रिंस खान और उसके तीनों भाई गोपी खान, बंटी खान और गोडवीन खान होगा। ये तीनों भाई वासेपुर कमरमखदुमी रोड धनबाद के रहने वाले है। तीनों का साथ उनके पिता नासीर खान भी देते हैं। मुन्ना खान ने झरिया पुलिस से गैंगेस्टर प्रिंस खान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि हमारा पूरा परिवार काफी दहशत में है। कब क्या हो जाएगा उन्हें भी मालूम नहीं है। 


जिस दिन से प्रिंस खान ने जान से मारने की धमकी दी है हमलोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बता दें कि हाल ही में धनबाद में घटित कई आपराधिक मामले में प्रिंस खान ने जिम्मेदारी ली है। जिसके बाद धनबाद के व्यवसायी काफी डरे सहमे है। बहरहाल अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कुछ कार्रवाई कर पाती है।