ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में आंधी-बिजली का खतराथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में आंधी-बिजली का खतराथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवार

Bihar News: DGP विनय कुमार के गृह जिला में अपराधियों का तांडव, 4 घंटे के भीतर दो लोगों को मारी गोली

HAJIPUR: बिहार के डीजीपी विनय कुमार (DGP Vinay Kumar) के गृह जिला वैशाली में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। महज चार घंटे के भीतर बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर बु

Bihar News: DGP विनय कुमार के गृह जिला में अपराधियों का तांडव, 4 घंटे के भीतर दो लोगों को मारी गोली
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: बिहार के डीजीपी विनय कुमार (DGP Vinay Kumar) के गृह जिला वैशाली में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। महज चार घंटे के भीतर बेखौफ बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। बैक टू बैक गोलीबारी की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया है।


पहली वारदात भगवानपुर थाना क्षेत्र के करहरी गांव में हुई है, जहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए हाजीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घायल की पहचान करहरी गांव निवासी मंजय राय के 19 वर्षीय बेटे रवि कुमार के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, रवि अपने दोस्त के साथ घर से बाइक पर सवार होकर निकला था। घर से 500 मीटर की दूरी पर घात लगाए अपराधियों ने रवि के बाएं हाथ में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोग जुट गए स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंच घायल के परिजनों ने उसे इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां घायल का इलाज चल रहा है। घायल की स्थिति नाजुक बताई गई है। वही नगर थाने की पुलिस निजी नर्सिंग होम पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


इससे चार घंटे पहले ही हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज के निकट बाइक सवार अपराधियों ने कर्मचारी के निजी मुंशी पर ताबड़तोड़ आधा दर्जन से अधिक गोलियां बरसाई, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी बृजनंदन राय के 45 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता