ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, होली खेलने के दौरान युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

गोली लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। युवक की पहचान 18 वर्षीय सत्यम के रूप में हुई है।

BIHAR POLICE
युवक को मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। होली में अपराधी और बेलगाम हो गये हैं। इस बार इन्होंने अपनी उपस्थिति आरा में दर्ज करायी है। जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के.जी.रोड मोहल्ले की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 


युवक के चेहरे में बाएं तरफ गोली लगी है। चेहरे पर गोली आर-पार हो गयी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र निवासी अजीत सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सत्यम के रूप में हुई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 


घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस टीम के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजन बदमाशों को गिरफ्तार करने और आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता