ब्रेकिंग
बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बाइक की सीधी टक्कर में दो की मौत, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़✦BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक करें आवेदन

गंदी वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था स्वर्ण व्यवसायी, अपराधियों ने 5ं गोलियां मारी

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक स्वर्ण व्यवसायी के काले कारनामों का खुलासा हुआ है। यह कारोबारी लड़कियों को गंदी वीडियो और फोटो बना

गंदी वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था स्वर्ण व्यवसायी, अपराधियों ने 5ं गोलियां मारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपलगंज से एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक स्वर्ण व्यवसायी के काले कारनामों का खुलासा हुआ है। यह कारोबारी लड़कियों को गंदी वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैक मेल करता था। इतना ही नहीं यह लड़की को जबरन खुद के साथ गलत रिश्ता कायम करने की बात भी कहा था। इस कारोबारी के इन हरकतों की वजह से लड़की की तय शादी भी टूट गई क्योंकि, इसने लड़के वालों के पास लड़की की अश्लील वीडियो भेज दी।  जिसके बाद लड़के वालों ने शादी से मना कर दिया। 


दरअसल, बिहार के गोपालगंज में कुछ दिनों पहले एक स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने गोली माकर घायल कर दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जो खुलासा किया है उसमें बड़ी बात निकल कर सामने आयी है। इसमें यह कहा गया है कि, स्वर्ण कारोबारी लड़कियों की गंदी वीडियो बनता था।  उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से एक लड़की की शादी टूट गई जिसके बाद आवेश में आकर लड़की के परिजन पुलिस वालों के पास नहीं गए और तीन युवकों ने मिलकर स्वर्ण व्यवसायी को मारने का प्लान बनाया और इनपर पांच राउंड फायरिंग की गई।


मालूम हो कि, बीते 16 मार्च को उचकागांव थाने के वृंदावन स्थित टोल प्लाजा के पास आरोपियों ने एक स्वर्ण कारोबारी को पांच गोलियां मारी और व्यवसायी को मरा समझकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच को लेकर एक टीम का गठन किया और आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो कारतूस, बाइक, मोबाइल फोन, कपड़ाे बरामद किए हैं. जब्त सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। 


इधर, गोलीकांड का खुलासा करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजू सोनी ने लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो बनाए। उसके बाद वो लड़की को ब्लैक मेल करने लगा। जब लड़की की कहीं पर शादी का रिश्ता तय हो गया तो उसने लड़के के पास अश्लील वीडियो भेजकर शादी कैंसल करवा दी। एसपी ने कहा कि अगर आरोपी कानून का सहारा लेते तो स्वर्ण व्यवसायी पर पुलिस कार्रवाई करती, लेकिन अब इस मामले में लड़की के परिजन लिखित शिकायत करते हैं तो पुलिस जख्मी स्वर्ण व्यवसायी राजू सोनी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करेगी।