ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar News: बिहार में रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा, दो करोड़ उगाही का था प्लान; पुलिस की गिरफ्त में दो शातिर

Bihar News: बिहार में रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में दो माफिया को अरेस्ट किया है. दोनों शातिर ने दो करोड़ रुपए की डील फाइनल की थी.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार की परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक जैसे मामले नए नहीं है। यहां सिपाही भर्ती से लेकर नीट परीक्षा तक के पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। अब ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़े का ताजा मामला सामने आया है। पुलिस ने पटना के गर्दनीबाद में स्वामी अय्यप्पन ऑनलाइ परीक्षा केंद्र से दो परीक्षा माफिया को अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आए दोनों शख्स नालंदा के रहने वाले हैं।


गिरफ्तार दोनों परीक्षा माफिया की पहचान नालंदा के रहुई निवासी रोशन कुमार उर्फ रोशन मुखिया और नूरसराय के रहने वाले राहुल राज के रूप में हुई है। दोनों शातिर रेलवे लोको पायलट की परीक्षा में सेटिंग कर रुपयों की उगाही में लगे थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि इन्होंने 10 अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए 20-20 लाख रुपए में डील फाइनल की थी। दोनों शातिर दो करोड़ रुपए की वसूली करने वाले थे।


गिरफ्त में आया रोशन पहले भी एसएससी एमटीएस परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में फरार चल रहा था। पिछले साल पूर्णिया में एसएससी एमटीएस परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ था। इस मामले में उस वक्त 35 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया था हालांकि मास्टरमाइंड रोशन और राहुल फरार हो गए थे। पूर्णिया से फरार होकर दोनों विभिन्न जिलों में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र संचालित कर रहे थे।


इस गिरोह के सरहना रौशन के अलावा कटिहार का जेडीयू नेता रोशन मंडल और वैशाली का रहने वाला विवेक कुमार भी इस गिरोह में शामिल हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। परीक्षा पास कराने के लिए असली अभ्यर्थी से 10 लाख में डील होती थी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता