ब्रेकिंग
PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये

Flipkart के ऑफिस में हथियार के बल पर लाखों की लूट, विरोध करने पर स्टॉफ को बुरी तरह से पीटा

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधी का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद हि कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन राज्य के अंदर कहीं न कहीं से हत्या, छिनतई और लूट की

Flipkart के ऑफिस में हथियार के बल पर लाखों की लूट, विरोध करने पर  स्टॉफ को बुरी तरह से पीटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधी का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद हि कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन  राज्य के अंदर कहीं न कहीं से हत्या, छिनतई और लूट की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इस बीच एक एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर जीरोमाइल इलाके का बताया जा रहा है। जहां बेखौफ लूटेरे ने फ्लिपकार्ट ऑफिस में लाखों की लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान लुटरों ने ऑफिस के स्टॉफ से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। 


दरअसल, अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल से एसकेएमसीएच जाने वाले वाले मार्ग में मुरादपुर दुल्लह गांव के निकट फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय में घुस कर आधा दर्जन बदमाशों ने सवा तीन लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान ऑफिस में कंपनी के पांच कर्मचारी मौजूद थे, जो सभी कुरियर डिलीवरी का हिसाब-किताब कर रहे थे। ठीक उसी समय तीन बाइक पर सवार छह बदमाश कंपनी के कार्यालय में पहुंचे। बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर सभी कर्मियों को कब्जे में लेकर लूटपाट करना शुरू किया। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की, जिसमें एक कर्मचारी का सिर फट गया। लूटपाट के बाद सभी बदमाश भाग निकले।


वहीं, लूटेरे के जाने के बाद कंपनी के कर्मियों ने शोर मचाना शुरू किया तो इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। इसके बाद इसकी सूचना अहियापुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आया। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।


इधर, इस मामले को लेकर पुलिस टीम का कहना है कि, इस बात की जांच की जा रही है कि बदमाश की तरफ से आए थे और  इस घटना में उपयोग की गई बाइक चोरी की थी या किसी के नाम पर रजिस्टर्ड था। फिलहाल सभी मामलों की बारीकियों से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।