ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

फ्लिपकार्ट का स्टाफ पटना से लापता, अचानक उसके अकाउंट से निकाले गए पैसे, अनहोनी की आशंका से डरे परिजन

PATNA : पटना से मंगलवार को फ्लिपकार्ट का स्टाफ रुपेश कुमार अजिबो-गरीब परिस्थिती में लापता हो गया. लापता होने के कुछ ही देर बाद उसके अकांउट से पैसे निकाले जाने लगे, जिसके बाद स

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना से मंगलवार को फ्लिपकार्ट का स्टाफ रुपेश कुमार अजिबो-गरीब परिस्थिती में लापता हो गया. लापता होने के कुछ ही देर बाद उसके अकांउट से पैसे निकाले जाने लगे, जिसके बाद से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डर गए और कोतवाली थाने में इसकी शिकायत की है. 

खबर के मुताबिक बताया जा रहा था कि रुपेश फ्लिपकार्ट के पटना स्थित कुरियर डिवीजन में कार्यरत है. मंगलवार को किदवईपूरी में फ्लिपकार्ट के पार्सल वैन और एक एसयूवी गाड़ी में टक्कर हो गई. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद की खबर मिलते ही रुपेश विवाद खत्म करने पहुंचा. तभी एसयूवी सवार लोगों ने हर्जाना वसूली को लेकर रुपेश और फ्लिपकार्ट के एक अन्य कर्मचारी को अपने साथ ले गए. कुछ घंटे बाद एक कर्मचारी लौट आया पर रुपेश का फोन ऑफ हो गया और उसके अकाउंट से 19 हजार रुपए निकाल लिए गए. 

रुपेश के साथ गए युवक ने बताया कि एसयूवी सवार उन्हें पटना बाईपास स्थित महिंद्रा के वर्कशॉप में ले गए थे. जहां से वह लौट आया और रुपेश उनलोग के साथ ही था. 

इसी बीच रुपेश ने अपने घर फोन कर कहा कि आज वो घर नहीं आएगा और उसका मोबाइल ऑफ हो गया. रूपेश के लापता होने और पैसे निकाले जाने से घबराए परिजनों ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है. रूपेश के एक सहकर्मी ने बताया कि रूपेश से बात हुई थी तो उसने बताया था कि उसे बांस घाट के पास 30-40 लोगों ने घेर रखा है. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें