ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, रुपये लूटकर फरार

SUPAUL : इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक फाइनेंस को निशाना बनाया है. अपराधी फाइनेंस कर्मी को गो

फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, रुपये लूटकर फरार
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :  इस वक्त एक बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक फाइनेंस को निशाना बनाया है. अपराधी फाइनेंस कर्मी को गोली मारने के बाद उससे रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सुपौल जिले के जदिया थाना इलाके की है, जहां मानगंज बाज़ार के पास अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि लूटपाट के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. कर्मी को गोली मारने के बाद अपराधी उससे रुपये लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि कुल 11 हज़ार 850 रुपये की लूट हुई है.


गोली लगने के बाद फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, उसे इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Priya Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता