ब्रेकिंग
Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट

पटना से नालंदा तक EOU की बड़ी रेड, पैक्स अध्यक्ष संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंप

EOU Raid in Bihar: पटना के खुसरूपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पैक्स अध्यक्ष और प्रखंड प्रमुख पति संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन के करीब 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कई जिलों में जारी इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

EOU Raid in Bihar
EOU की छापेमारी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

EOU Raid in Bihar: पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने पैक्स अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रमुख के पति संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।


जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने खुसरूपुर प्रखंड के पचरुखिया स्थित संतोष डॉन के आवास सहित करीब 25 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। सुबह से चल रही इस कार्रवाई में कई अधिकारियों की टीम शामिल है और विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


सूत्रों के मुताबिक, पचरुखिया, जगमालबीघा, सुकरबेगचक, मुस्तफापुर और चौड़ा समेत कई गांवों में EOU की टीमें जांच में जुटी हैं। इसके अलावा नालंदा जिले के खिदरचक सहित अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है।


छापेमारी की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों ने फिलहाल मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।


बताया जा रहा है कि जांच टीम विभिन्न दस्तावेजों, संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। कई ठिकानों पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।


अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई पूरी होने और जांच प्रक्रिया के आगे बढ़ने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल EOU की टीम विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और छापेमारी की कार्रवाई जारी है।


पटना से नालंदा तक EOU की बड़ी रेड, पैक्स अध्यक्ष संतोष डॉन के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी से हड़कंप

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता