ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦शरद यादव की राह पर अनंत सिंह? 2017 में नीतीश कुमार ने अपने पुराने साथी पर लिया था ऐसा ही एक्शन, अब फिर चर्चा में जेडीयू का फैसला✦अनंत सिंह को लेकर JDU में घमासान पर विपक्ष की पैनी नजर, RJD ने बताया इसके पीछे की असली वजह; कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी

EOU की बड़ी कार्रवाई: STET एग्जाम पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

NAWADA: EOU की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आर्थिक अपराध इकाई ने STET के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा है। इन चारों ठगों की गिरफ्तारी बिहार के नवादा जिले

EOU की बड़ी कार्रवाई: STET एग्जाम पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: EOU की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आर्थिक अपराध इकाई  ने STET के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा है। इन चारों ठगों की गिरफ्तारी बिहार के नवादा जिले से हुई है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ये लोग पिछले कुछ दिनों से एसटीईटी की परीक्षा दे चुके अभ्यर्थियों को फोन करके परीक्षा में नंबर कम आने और नंबर को बढ़ाने के लिए कॉल कर रहे थे। 


इसके साथ ही लोन के नाम पर भी फोन कर लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही आर्थिक अपराध इकाई ने टीम गठित कर कार्रवाई की और नवादा से चार शातिरों को गिरफ्तार किया। नवादा के शाहपुर थाना क्षेत्र से इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जो यही से पूरे गिरोह को चलाते थे। गिरफ्तार ठगों में कन्हैया प्रसाद, शिशुपाल, श्याम सुंदर और कृष्ण मुरारी शामिल है। इनके पास से मोबाइल फोन, पांच लाख 50 हजार रूपया नकद और एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की लिस्ट भी बरामद किया गया है। फिलहाल अन्य साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।