ब्रेकिंग
Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: ट्यूशन के बाद चुपके से भोज खाने निकले बच्चे, जानिए क्या रही हादसे की असली वजह ✦Bihar News: बिहार में वाहन मालिकों की बल्ले-बल्ले! बिना परमिट गाड़ी पर जुर्माने का नियम बदला✦Bihar News : बिहार में कल से फिर शुरू होगा बालू खनन, 212 घाटों से होगा उठाव; पीले और उजले बालू की बढ़ेगी सप्लाई✦Bihar News: मुजफ्फरपुर में खुलेगा रोजगार का नया रास्ता! CM सम्राट चौधरी करेंगे मेगा लेदर पार्क का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा मौका✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त

बिहार : इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लंबे बाल रखने पर चिढ़ाते थे लोग

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक इंजीनियर ने अपने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. मृतक की मां और बहन आत्महत्या की वजह ड

बिहार : इंजीनियर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लंबे बाल रखने पर चिढ़ाते थे लोग
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक इंजीनियर ने अपने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. मृतक की मां और बहन आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बता रही है. फिलहाल इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है.


घटना जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के खबरा की है. मृतक की पहचान 22 वर्षीय शशांक शेखर के रूप में की गई है. शशांक बेंगलुरु स्थित एक सॉफ्टवेयर कम्पनी में इंजीनियर था. उसकी मां महाश्वेता घोष मुज़फ़्फ़रपुर के मुशहरी में कृषि विभाग में ग्रेजुएट इंस्ट्रक्टर के पद पर कार्यरत हैं. वहीं पिता प्रदीप घोष प्रोफेसर थे, जिनकी सात वर्ष पहले ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गयी थी. 


मृतक की मां ने बताया कि वो लोग खबरा में किराए के मकान में रहते हैं. शशांक पिछले एक साल से वर्क फ्रॉम होम कर रहा था. इधर कुछ दिनों से वह काफी गुमसुम रहता था. किसी से ज़्यादा बात नहीं करता था. मां ने बताया कि वह जब से वर्क फ्रॉम होम में आया था. तभी से उसके बाल काफी लंबे थे. मोहल्ले के लोग उसे देखकर कमेंट करते थे. ये बात उसकी मां और बहन को पसंद नहीं थी. इसी बात से शशांक भी काफी परेशान हो गया था. 


घटना के दिन मां-बेटी स्कूटी लाने चर्च रोड स्थित बाइक सर्विस सेंटर गयी थी. वहां से देर शाम घर पहुंची तो देखा कि उनका बेटा पंखा में कूदने वाली रस्सी से फंदा बनाकर लटका हुआ है. वे चिल्लाने लगी. रस्सी खोलकर उतारने का प्रयास किया पर रस्सी और टाइट होने लगी. वह चिल्लाती हुई मदद के लिए बाहर भागी. शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए. कैंची से रस्सी काटकर शशांक को उतारा. बहन ने बताया कि उस समय भाई का शरीर गर्म था. हल्की सांसे चल रही थी. गाड़ी में लादकर सदर अस्पताल लाएं. यहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 


सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में टाउन थाना के दारोगा सुनील पंडित पहुंचे. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद से मृतक की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स