ब्रेकिंग
पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦पटना में प्रदर्शन के बीच गजब का खेल… पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे प्रदर्शनकारी, मीडियाकर्मियों से उलझा ड्राइवर✦गुटखा-पान खाने वाले की कोर्ट में एंट्री नहीं, सिगरेट पर भी प्रतिबंध की तैयारी✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत

एक टैंकर अवैध थिनर अरवल से बरामद, गिरफ्तार ड्राइवर कोडरमा का रहने वाला

ARWAL: एसपी राजेन्द्र कुमार भील के निर्देश पर डीएसपी कृति कमल के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गयी। अरवल जिले के कलेर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक टैंकर अवैध थिनर

एक टैंकर अवैध थिनर अरवल से बरामद, गिरफ्तार ड्राइवर कोडरमा का रहने वाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: एसपी राजेन्द्र कुमार भील के निर्देश पर डीएसपी कृति कमल के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गयी। अरवल जिले के कलेर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक टैंकर अवैध थिनर बरामद किया है | अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने कलेर थाने में प्रेस कॉम्फ्रेन्स कर बताया कि कलेर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार एवं सशस्त्र बल द्वारा एनएच139 पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के क्रम में  एक टैंकर आते हुए दिखाई दिया, जिसे कलेर बाजार के पास पुलिस बल द्वारा रोका गया।


 टैंकर के चालक से वाहन में लदे सामान का वैध कागजात दिखाने को कहा गया। चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने के कारण वाहन को कलेर थाना लाकर विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में वाहन से 12000 लीटर अवैध थिनर बरामद किया गया। थिनर को कालाबाजारी के मकसद से गलत बिल बनाकर ले जाया जा रहा था। 


इस संबंध में कलेर थाना में विभिन्न धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है| वहीं बरामद सामानों जिसमें टैंकर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर NL04D 7984 एवं उसमें लदे 12000 लीटर अवैध थीनर,फर्जी बिल,एक जी०पी०एस० एवं दो नया सीम को जप्त किया है। वहीं चालक मुकेश यादव, पिता-प्रकाश यादव, ग्राम बेहराडीह, थाना-जयनगर, जिला-कोडरमा (झारखण्ड)को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।  छापेमारी दल में कलेर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार, पु०अ०नि० निलम कुमारी, सि० विपिन कुमार,  एवं गृहरक्षक धनन्जय कुमार शामिल थे।