ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

एक शख्स की 7 गर्लफ्रेंड: महिला मित्रों को इंप्रेस करने के लिए बन गया फर्जी पायलट, पोल खुलते ही एयरपोर्ट से पहुंच गया थाने

DESK: खुद को पायलट बता एक शख्स ने एक नहीं बल्कि 7-7 गर्लफ्रेंड बना रखा था। राजकोट, मुंबई, अहमदाबाद के साथ-साथ नीदरलैंड में भी उसने 4 लड़कियों से दोस्ती कर रखी थी लेकिन गुजरात की गर

एक शख्स की 7 गर्लफ्रेंड: महिला मित्रों को इंप्रेस करने के लिए बन गया फर्जी पायलट, पोल खुलते ही एयरपोर्ट से पहुंच गया थाने
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: खुद को पायलट बता एक शख्स ने एक नहीं बल्कि 7-7 गर्लफ्रेंड बना रखा था। राजकोट, मुंबई, अहमदाबाद के साथ-साथ नीदरलैंड में भी उसने 4 लड़कियों से दोस्ती कर रखी थी लेकिन गुजरात की गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के चक्कर में उसका भेद खुद गया और वह बड़ोदरा एयरपोर्ट से सीधे थाने पहुंच गया।


सभी लड़कियों से वह यही कहा करता था कि वह पेशे से पायलट है और बड़ोदरा एयरपोर्ट पर तैनात है। वकायदा पायलट की वर्दी पहनकर एयर इंडिया की फ्लाइट पर जाकर खुद को पायलट बताता और लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश किया करता था। कई लड़कियां भी उसके झांसे में आ गयी थी। लेकिन कहते हैं कि ना झूठ ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती है। वही इसी युवक के साथ भी हुआ। इसकी पोल खुल गयी जिसके बाद वह सीधे थाने पहुंच गया। 


गिरफ्तार युवक की पहचान 20 वर्षीय रक्षित मंगेला के रूप में हुई है जो मुंबई के विले पार्ले का निवासी है। युवक का सपना था कि वो एक दिन पायलट बने लेकिन घर की माली हालत ठीक नहीं थी। रक्षित ने मुंबई के एक प्राइवेट कंपनी में ग्राउंड स्टाफ की ट्रेनिंग ली थी। लेकिन वह पायलट बनना चाहता था। जो उसके लिए एक सपना ही बनकर रह गया। वह अक्सर पायलट का ड्रेस पहनकर फ्लाइट के पास खड़ा होकर फोटो खिंचवाता और उसे गर्लफ्रेंड को भेजा करता था ताकि गर्लफ्रेंड भी समझे कि वो पायलट है और एयर इंडिया का विमान उड़ाता हैं। 


उसने एक नहीं बल्कि 7 लड़कियों से दोस्ती कर रखी थी। सभी को खुश करने के लिए यही फोटोग्राफ्स भेजा करता था। यही नहीं उसके चार विदेशी महिला मित्र भी थे। नीदरलैंड में उसने चार लड़कियों को अपना गर्लफ्रेंड बना रखा था। इन सभी से मिलने का प्लान वो बना ही रहा था कि तभी उसकी पोल खुल गयी जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल थाने में युवक से पूछताछ की जा रही है।

टैग्स