ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

एक महिला ने दूसरी महिला का धारदार हथियार से काटा होठ, प्रेम-प्रसंग में दिया घटना को अंजाम

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले में प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक महिला ने दूसरी महिला पर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से महिला का होठ काट डाला और बुरी तरह से घायल कर दिया। घाय

एक महिला ने दूसरी महिला का धारदार हथियार से काटा होठ, प्रेम-प्रसंग में दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा जिले में प्रेम प्रसंग के चक्कर में एक महिला ने दूसरी महिला पर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से महिला का होठ काट डाला और बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


मधेपुरा के घैलाढ में आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार घैलाढ थाना क्षेत्र के श्रीनगर, वार्ड नं 10 निवासी गौतम यादव की पत्नी बुलबुल देवी खेत में काम करके घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में ही किसी बात को लेकर कुछ महिलाओं से उसका विवाद हो गया। 


विवाद इतना बढ़ गया कि वहाँ मौजूद बेचन यादव की पत्नी काजल देवी ने तेज धारदार हथियार से एक महिला पर हमला कर दिया। महिला का होठ काट डाला। महिला के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुँच गये और तब पीड़ित महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को घैलाढ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक ईलाज करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा में रेफर कर दिया। जहाँ उसका चल रहा है। घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग का होना बताया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता