ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

एक लाख का ईनामी और आईईडी बम लगाने का मास्टरमाइंड सद्दाम मियां गिरफ्तार, 5 साल से चल रहा था फरार

JAMUI: एक लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी सद्दाम मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 5 साल से फरार चल रहा था। दुर्दांत नक्सली परवेज दा उर्फ मुखिया जी और अरविंद यादव के बेहद करीबी

एक लाख का ईनामी और आईईडी बम लगाने का मास्टरमाइंड सद्दाम मियां गिरफ्तार, 5 साल से चल रहा था फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: एक लाख का ईनामी कुख्यात अपराधी सद्दाम मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 5 साल से फरार चल रहा था। दुर्दांत नक्सली परवेज दा उर्फ मुखिया जी और अरविंद यादव के बेहद करीबी सद्दाम मियां आईईडी बम लगाने का मास्टरमाइंड है।


जमुई पुलिस ने कुख्यात वांछित फरार अपराधी सद्दाम मियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे एक बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार झारखंड के सीमा से सटे जमुआ थाना क्षेत्र में सद्दाम देखा गया है। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी दुर्दांत नक्सली परवेज दा उर्फ मुखिया जी और अरविंद यादव के बेहद करीबी माना जाता है। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।


बता दें कि मोहम्मद सद्दाम परवेज दा का राइट हैंड है इसके ऊपर 24 फरवरी 2024 को जमुई पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। मोहम्मद सद्दाम पर हत्या पुलिस पर हमले सहित नक्सली पोस्टर बाजी सहित दर्जनों कांड के मामले दर्ज हैं सद्दाम 5 साल से फरार चल रहा था मोहम्मद सद्दाम जमुई के  चकाई प्रखंड के गुरुडबाद गांव की रहने वाला है।वहीं परवेज दा के ऊपर लाखों का इनाम घोषित है।


परवेज दा का आतंक बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी रहा है। मोहम्मद सद्दाम की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के माने तो मोहम्मद सद्दाम आईईडी बम लगाने का विशेषज्ञ बताया जाता है। मोहम्मद सद्दाम पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस टीम पर हमला और हत्या के साथ कई  मामला दर्ज होने होने की बात बताया जाता है। मोहम्मद सद्दाम की गिरफ्तारी के बाद कई नक्सलियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिलने के आसार है।वही मोहम्मद सद्दाम की गिरफ्तारी से नक्सलियों के बीच भी हड़कंप की सूचना है। पुलिस गिरफ्तार कुख्यात वांछित अपराधी से पूछताछ कर रही है।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता