ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

एक हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी दाहू यादव का पिता गिरफ्तार, ED की कोर्ट में कल होगी पेशी

SAHIBGANJ: बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां एक हजार करोड़ के खनन घोटाला मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने खनन घोटाले के आरोपी राजेश यादव उर्फ दाहू य

एक हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी दाहू यादव का पिता गिरफ्तार, ED की कोर्ट में कल होगी पेशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHIBGANJ: बड़ी खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां एक हजार करोड़ के खनन घोटाला मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने खनन घोटाले के आरोपी राजेश यादव उर्फ दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पशुपति यादव को साथ लेकर रांची के लिए रवाना हो गई है। शनिवार को ईडी कोर्ट में पेशी के बाद पशुपति यादव को जेल भेज दिया जाएगा।


दाहू यादव की पिता की गिरफ्तारी को लेकर ईडी की कोर्ट ने बीते 19 अप्रैल को वारंट जारी किया था। 20 अप्रैल को पुलिस ने वारंट का तामिला करते हुए भरतिया कालोनी स्थित आवास से दाहू के पिता पशुपति यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। इस मामले में दाहू यादव और उसका भाई सुनील यादव फरार चल रहे हैं।


बता दें कि ईडी की टीम साहिबगंज में एक हजार करोड़ से अधिक के अवैध खनन घोटाले की जांच कर रही है। मामले में राजेश यादव उर्फ दाहू यादव और सुनील यादव के खिलाफ ईडी कोर्ट कुर्की-जब्ती वारंट जारी कर चुकी है। इसी बीच पुलिस ने दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कल पशुपति यादव को ईडी की कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।