ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

एक फ्लैट से मिले 4 करोड़ 30 लाख रूपये, गिनती के लिए मंगवाने पड़ गये नोट गिनने की मशीन

DESK: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फ्लैट में छापेमारी की तो वहां से नोटों की इतनी गड्डियां मिली कि उसे देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। इतने सारे कैश को गिनने के लिए मौके पर न

एक फ्लैट से मिले 4 करोड़ 30 लाख रूपये, गिनती के लिए मंगवाने पड़ गये नोट गिनने की मशीन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फ्लैट में छापेमारी की तो वहां से नोटों की इतनी गड्डियां मिली कि उसे देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। इतने सारे कैश को गिनने के लिए मौके पर नोटों को गिनने वाली मशीन को लाया गया। जिसके बाद नोटों की गिनती शुरू हुई। कुल 4 करोड़ 30 लाख रुपये पुलिस ने एक फ्लैट से बरामद किया।


मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है जहां पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची गयी। नागपुर पुलिस ने फ्लैट से 4 करोड़ 30 लाख रुपये कैश बरामद किया। वही 3 हवाला कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया। 


डीसीपी गजानन राजमाने ने इस बात की जानकारी दी है। शिवकुमार दिवाीवाल, विलासभाई पच्चीकर और नेहल बडालिया ये तीनों हवाला से जुड़े कारोबारी हैं जिन्हें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। फिलहाल तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इतनी बड़ी रकम इन लोगों के पास कहां से आई इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

एक फ्लैट से मिले 4 करोड़ 30 लाख रूपये, गिनती के लिए मंगवाने पड़ गये नोट गिनने की मशीन