ब्रेकिंग
Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड

एक दिन में चार मर्डर से दहला बांका, लोगों में दहशत व्याप्त

BANKA : बिहार में विधानसभा चुनाव होने को हैं लेकिन आपराधिक गतिविधियां हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस का डर अपराधियों में से बिल्कुल ख़त्म ह

एक दिन में चार मर्डर से दहला बांका, लोगों में दहशत व्याप्त
First Bihar
3 मिनट

BANKA : बिहार में विधानसभा चुनाव होने को हैं लेकिन आपराधिक गतिविधियां हैं कि थमने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं. अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस का डर अपराधियों में से बिल्कुल ख़त्म हो चूका है. ताजा मामला बिहार के बांका जिले का है जहां एक दिन में चार मर्डर होने के मामले सामने आये हैं. बताया जा रहा है कि मृतकों में एक विधवा, एक 6 वर्षीय बच्चा समेत दो ड्राइवर शामिल हैं. 


पहली वारदात थाना नवादा के गोपालपुर में हुई. जहां एक विधवा का शव खेत से बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि मृतका गोपालपुर स्टेट बहियार में किसी दूसरे के धान की फसल काटने की बात कहकर निकली थी. शाम के समय एक महिला के खेत में क्षत विक्षत शव पड़े होने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान सुनैना के रूप में की. हालांकि महिला की पहचान मिटाने के लिए अपराधियों ने उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया. शव देखकर लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है. वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


दूसरी वारदात अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर के तांती टोले में हुई. यहां छह वर्षीय बच्चे सोहित की हत्या कर दी गई है. इस हत्या के आरोप में उसकी सौतेली मां को अमरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि सोहित की मां की मौत दो वर्ष पूर्व हो गई थी. उसके बाद सोहित के पिता ने दूसरी शादी कर ली. उसके बाद से सौतेली मां की आंखों में सोहित खटक रहा था. आरोप है कि सौतेली मां ने सोहित को अकेला पाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. गौरतलब है कि सोहित का जुड़वा भाई अपनी बुआ के यहां रहता है और सोहित अपने दादा-दादी के सहारे रहता था. दादा-दादी रोज अपने साथ उसको खेत पर साथ ले जाते थे, लेकिन आज किसी कारणवश उसको खेत पर नहीं ले गए थे.


वहीं अन्य दो वारदात बौन्सी और शम्भूगंज थाना क्षेत्र में हुई. इन दो वारदात में दो चालकों की हत्या को अंजाम दिया गया. एक ड्राइवर की हत्या बौन्सी थाना क्षेत्र के भलजोर चेकपोस्ट के पास हुई है. इस चेकपोस्ट के पास एक लाइन होटल है, जहां खड़ी ट्रक में उसका चालक सोया था. किसी अपराधी ने उसके सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी है. दूसरा मामला शम्भूगंज के झलुआचक का है. यहां पोखर से दो दिनों से बंधक बनाए गए पिकअप के चालक का शव बरामद हुआ है. पोखर से शव बरामद होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

टैग्स