ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसे

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण के केसरिया में कर्ज और भारी ब्याज की वसूली को लेकर दबंगों पर परिवार पर तेजाब फेंकने का आरोप है। हमले में पति-पत्नी और तीन बच्चे झुलस गए, एक बच्चे की हालत गंभीर है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में कर्ज और भारी ब्याज की वसूली को लेकर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कर्ज की रकम और मनमाना ब्याज नहीं चुका पाने पर दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर तेजाब फेंक दिया। हमले में महिला, उसके पति और तीन बच्चे समेत पांच लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बर्न वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आईसीयू में रखा गया है।



अस्पताल में भर्ती पीड़िता रिंकी कुमारी ने बताया कि उन्होंने अरविंद प्रसाद नामक व्यक्ति से कुछ रुपये उधार लिए थे। उनके अनुसार, वह नियमित रूप से ब्याज की रकम चुका रही थीं। बकाया रकम चुकाने के लिए उन्होंने कुछ और समय मांगा था। इसी बात को लेकर दबंगों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही थीं। रिंकी के मुताबिक, फोन पर उन्हें धमकी दी जाती थी कि रुपये नहीं देने पर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे और उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।



पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन आरोपी अचानक उनके घर में घुस आए और उनके पति के साथ मारपीट करने लगे। पति को बचाने के लिए जब वह बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें धक्का दिया और तेजाब की बोतल से उन पर हमला कर दिया। तेजाब की छींटें पास में खड़े उनके तीन बच्चों पर भी पड़ गईं। इससे वे भी झुलस गए। पीड़िता के अनुसार, बड़े बेटे के पेट और पैर पर तेजाब गिरा है, जबकि छोटे बच्चे की हालत गंभीर है। उसे आईसीयू में रखा गया है।



तेजाब के हमले में रिंकी कुमारी के चेहरे, गर्दन और शरीर के ऊपरी हिस्से पर गंभीर जलन हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इलाज कराया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस कर्ज के लेन-देन, और तेजाब हमले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता